| |

Which river of India is called Vridha Ganga ? / भारत की किस नदी को वृद्धा गंगा कहा जाता है? 

Which river of India is called Vridha Ganga ? / भारत की किस नदी को वृद्धा गंगा कहा जाता है? 

 

(1) Krishna / कृष्ण
(2) Godavari / गोदावरी
(3) Kaveri / कावेरी
(4) Narmada / नर्मदा

(SSC Combined Graduate Level Prelim Exam. 27.07.2008)

Answer / उत्तर : – 

(2) Godavari / गोदावरी

Explanation / व्याख्यात्मक विवरण :-

 

The Godavari (Vridha Ganga or Dakshina Ganga) is the largest river system of the peninsular India and rises near Nasik in Maharashtra. Godavari is considered the Dhakshin (Southern) Ganga and Draksharama Dhakshin Kasi.

The Godavari river system is the largest river system in peninsular India. It is also called the Ganges of the South.
Origin: The Godavari River originates from Trimbakeshwar near Nashik in Maharashtra and covers a distance of about 1465 km before falling into the Bay of Bengal.
Drainage System: The Godavari Basin is spread over the states of Maharashtra, Telangana, Andhra Pradesh, Chhattisgarh and Odisha, apart from small parts of the central region of Madhya Pradesh, Karnataka and Puducherry.

Tributaries: Pravara, Poorna, Manjra, Penganga, Wardha, Wainganga, Pranahita (combined flow of Wainganga, Penganga, Wardha), Indravati, Maner and Sabari.
Cultural Significance: Kumbh Mela is held on the banks of river Godavari in Nashik.
Kumbh is also organized at the confluence of the Kshipra river in Ujjain, the Ganges in Haridwar and the Ganges, Yamuna and the mythical Saraswati river in Prayag.
Godavari River Water Dispute: The sharing of the Godavari river waters is a major cause of dispute among Andhra Pradesh, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Odisha and Karnataka.

Important Projects on Godavari River:
Polavaram Irrigation Project.
Kaleshwaram.
Two irrigation projects named Sadarmat Anicut on the Godavari River have been recognized as Heritage Irrigation Structures sites by the International Commission on Irrigation and Drainage (WHIS).
Inchampally: The Inchampally Project is proposed on the Godavari River, 12 km near the confluence of the Godavari River and Indravati in Andhra Pradesh. Located downstream.
It is a joint project of the states of Maharashtra, Madhya Pradesh, Telangana and Andhra Pradesh.
Shriram Sagar Project: Shriram Sagar Project is a multipurpose project, located on the Godavari River near Pochampada in Nizamabad District of Telangana.

गोदावरी (वृधा गंगा या दक्षिण गंगा) प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी प्रणाली है और महाराष्ट्र में नासिक के पास निकलती है। गोदावरी को दक्षिण (दक्षिणी) गंगा और द्राक्षराम दक्षिण काशी माना जाता है।

गोदावरी नदी तंत्र प्रायद्वीपीय भारत का सबसे बड़ा नदी तंत्र है। इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है।
उद्भव: गोदावरी नदी महाराष्ट्र में नासिक के पास त्र्यंबकेश्वर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले लगभग 1465 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
अपवाह तंत्र: गोदावरी बेसिन महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक तथा पुद्दुचेरी के मध्य क्षेत्र के छोटे हिस्सों में फैला हुआ है।
सहायक नदियाँ: प्रवरा, पूर्णा, मंजरा, पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, प्राणहिता (वेनगंगा, पेनगंगा, वर्धा का संयुक्त प्रवाह), इंद्रावती, मनेर और सबरी।
सांस्कृतिक महत्त्व: नासिक में गोदावरी नदी के तट पर कुंभ मेला (Kumbh Mela) लगता है।
कुंभ का आयोजन उज्जैन में क्षिप्रा नदी, हरिद्वार में गंगा और प्रयाग में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर भी होता है।
गोदावरी नदी जल विवाद: गोदावरी नदी के जल का बंँटवारा आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक के बीच विवाद का प्रमुख कारण है।

गोदावरी नदी पर महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ:
पोलावरम सिंचाई परियोजना।
कालेश्वरम।
गोदावरी नदी पर स्थित सदरमट एनीकट नामक दो सिंचाई परियोजनाओं को सिंचाई एवं जल निकासी पर अंतर्राष्ट्रीय आयोग’ (WHIS) द्वारा धरोहर सिंचाई संरचना (Heritage Irrigation Structures) स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।
इंचमपल्ली: इंचमपल्ली परियोजना गोदावरी नदी पर प्रस्तावित है, यह परियोजना आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी तथा इंद्रावती के संगम के पास 12 किमी. अनुप्रवाह पर स्थित है।
यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों की एक संयुक्त परियोजना है।
श्रीराम सागर परियोजना: श्रीराम सागर परियोजना एक बहुउद्देशीय परियोजना है, जो तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले में पोचमपाद के पास गोदावरी नदी पर स्थित है।

Similar Posts

Leave a Reply