CRPF परीक्षा के लिए हिन्दी के टॉप 100+ प्रश्न

भाग घ : हिन्दी
91. ‘खर’ शब्द निम्नलिखित में से एक का अर्थ नहीं है-
- गधा
- बाण
- तिनका
- एक राक्षस
उत्तर :- बाण
92. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये-
जो पंद्रह दिन में एक बार होता हो
- साप्ताहिक
- पाक्षिक
- दैनिक
- वार्षिक
उत्तर :- पाक्षिक
93.दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें-
वस्त्र
- कपड़ा
- अधि
- अधर
- दामिनी
उत्तर :- कपड़ा
94 . मानव मात्र को गीता के (माहातम्य) से परिचित होना अनिवार्य है। – कोष्ट में शब्द को शुद्ध करें-
- माहात्मय
- माहात्म्य
- महात्म्य
- महात्तम्य
उत्तर :- माहात्म्य
95. दिए गए विकल्पों में से किसमें निम्नलिखित मुहावरे का सही आशय स्पष्ट किया गया है?
‘आँख बिछाना’
- प्रतीक्षा करना
- अनदेखा करना
- अत्यधिक स्नेह देना
- धमकाना
उत्तर :- प्रतीक्षा करना
96. ‘जूतियों में दाल बाँटना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
- दुःखी होना
- अपमान करना
- चापलूसी करना
- लड़ाई-झगड़ा हो जाना
उत्तर :- लड़ाई-झगड़ा हो जाना
दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थानों को भरें
97. “धन के ……… में आज भी कुछ लोग ………. बन जाते है।”
- लालच, जयचंद्र
- भ्रष्टचार, हरक्षिद्र
- राष्ट्र, वीरता
- बंधू, मर्द
उत्तर :- लालच, जयचंद्र
98. “जो असफलता से नहीं घबराता, वही ……. स्वाद चख पता है।”
- उदासी
- सफलता
- अनुत्तीर्ण
- नाकामी
उत्तर :- सफलता
रिक्त स्थानों के लिए उचित विकल्प चुनिए ।
99. सियार का गुण-स्वभाव ……. और …….. हैं।
- धूर्तता, चालाकी
- सुस्त, मूर्ख
- सफेद, चालाक
- गंदा, वीभत्स
उत्तर :- धूर्तता, चालाकी
100. दूध जमाने पर दही के रूप में ……….. हो जाता है।
- प्रणत
- परिणत
- परिणिति
- परिणीत
उत्तर :- परिणत
101. निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है-
- मेरे आते ही वर्षा होने लगी।
- उसके जाने के बाद वर्षा होने लगी।
- वह घर से निकला और वर्षा होने लगी।
- ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी।
उत्तर :- ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी।
102 . ‘राजा ने चोर को मृत्यु दंड की सजा दी’ वाक्य में क्या त्रुटि है?
- सजा दी
- चोर को
- मृत्यु दंड
- राजा ने
उत्तर :- सजा दी यहाँ – सजा दिया होगा ।
103. ‘आर्द्र’ का विलोम शब्द है-
- नम
- गीला
- शुष्क
- लचीला
उत्तर :- शुष्क
104. “छिछला ” शब्द का विलोम शब्द कौन सा है?
- गहरा
- तृप्ति
- उजाड़ना
- पीठ
उत्तर :- गहरा
105. ‘जिसकी कोई उपमा न दी जा सके’ के लिए शब्द होगा-
- अनुपम
- ज्ञानी
- अल्पज्ञ
- अनुयायी
उत्तर :- अनुपम
106. ‘पेट की अग्नि’ के लिए शुद्ध शब्द है-
- दावाग्नि
- बड़वाग्नि
- मन्दाग्नि
- जठराग्नि
उत्तर :- जठराग्नि
107. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द “अरण्य” का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
- कानन
- कान्तार
- विपिन
- सुरभोग
उत्तर :- सुरभोग
108. ‘सरयूर्मि’ में सन्धि है –
- दीर्घ
- व्यंजन
- यण्
- स्वर
उत्तर :- दीर्घ
दिए गए वाक्य में कोष्टक खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
109. नदियों के (पानी की स्वच्छ रखकर) हम अपना भविष्य सुधार सकते हैं।
- पानी पर स्वच्छ रखकर
- पानी में स्वच्छ रखकर
- पानी को स्वच्छ रखकर
- पानी का स्वच्छ रखकर
उत्तर :- पानी को स्वच्छ रखकर
110 . ‘आशातीत’ में कौन-सा तत्पुरुष समास पाया जाता है ?
- अपादान
- सम्प्रदान
- सम्बन्ध
- अधिकरण
उत्तर :- अपादान
111. “ले चला साथ मैं तुझे कनक ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक” में अलंकार बताइये?
- रुपक
- उत्प्रेक्षा
- उपमा
- श्लेष
उत्तर :- उत्प्रेक्षा अलंकार
112. ‘कनक- कनक ते सौगुनी, मादकता अधिकाय’ में कौन
सा अलंकार है ?
- अनुप्रास
- रूपक
- यमक
- श्लेष
उत्तर :- यमक
113.‘तिरंगा’ में कौन-सा समास है?
- द्वन्द्व
- द्विगु
- अव्ययीभाव
- तत्पुरुष
उत्तर :- द्विगु समास
114. प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा वर्ण क्या कहलाता है?
- महाप्राण व्यंजन
- अल्पप्राण व्यंजन
- उत्क्षिप्त व्यंजन
- अनुनासिक व्यंजन
उत्तर :- महाप्राण व्यंजन
115. ‘अब आप चल सकते हैं।’ वाक्य में कौन-सी वृत्ति है ?
- सामर्थ्यसूचक
- निश्चयार्थ
- इच्छार्थक
- बाध्यतासूचक
उत्तर :- सामर्थ्यसूचक
116. आग का पर्यायवाची नहीं है?
- व्योम
- पावक
- कृशानु
- अनल
उत्तर :- व्योम
117. ‘विपत् + जाल = विपज्जाल’ में कौन-सी सन्धि है?
- स्वर सन्धि
- वृद्धि सन्धि
- व्यंजन सन्धि
- गुण सन्धि
उत्तर :- व्यंजन सन्धि
118 वचन का मुख्य संबंध किससे हैं ?
- संख्या
- व्यक्ति
- गुण
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- संख्या
119. दो या दो से अधिक शब्दों के सम्मिलित होने से एक सार्थक वह संक्षिप्त शब्द-रचना को क्या कहा जाता है ?
- संधि
- संज्ञा
- व्यंजन
- समास
उत्तर :- संधि
120. “ तुम कल पैसे ले जाना “ इस वाक्य मे सर्वनाम हैं :-
- तुम
- कल
- पैसा
- जाना
उत्तर :- तुम
आज का प्रश्न
“ पृथ्वी “ का पर्यायवाची शब्द है : –
- वसुंधरा
- विधुत
- सुमन
- हर्ष
