Medicine of Quinine is provided by / कुनैन की दवा किसके द्वारा प्रदान की जाती है

Medicine of Quinine is provided by / कुनैन की दवा किसके द्वारा प्रदान की जाती है

 

(1) Cinchona plant / सिनकोना का पौधा
(2) Money plant / मनी प्लांट
(3) Eucalyptus plants / नीलगिरी के पौधे
(4) Aconite plants / एकोनाइट पौधे

(SSC GL Tier-I Exam. 26.10.2014)

Answer / उत्तर :-

(1) Cinchona plant / सिनकोना का पौधा

 

सिनकोना - विकिपीडिया

 

Explanation / व्याख्या :-

Quinine occurs naturally in the bark of the cinchona tree. It is a natural white crystalline alkaloid having antipyretic (fever-reducing), antimalarial, analgesic (painkilling), and anti-inflammatory properties.

Cinchona is an evergreen plant that grows in the form of a shrub or tall tree. It is a plant of Rubiaceae family. A medicine called quinine is obtained from their bark, which is a medicine for malarial fever.

This multi-year tree is flowering and dicotyledonous. Its leaves are reddish and broad, whose front parts are sharp. Innumerable Manjari are found in the branches. Its bark is bitter. There are 65 castes in this lineage. The cinchona plant grows in moist-hot climates. Tropical and sub-tropical regions where the temperature is 65°-75° Fahrenheit and the rainfall is 250-325 cm. Suitable for cinchona plants. Water should not stagnate in the soil and organic matter should be high in the soil. The soil is acidic and nitrogen level above 8% is suitable. Frost and strong wind are harmful for the plants. Its plants are found in cold places like Darjeeling in India. European scientists first discovered it in the Andes hills around 1630.

कुनैन प्राकृतिक रूप से सिनकोना के पेड़ की छाल में पाया जाता है। यह एक प्राकृतिक सफेद क्रिस्टलीय क्षार है जिसमें ज्वरनाशक (बुखार कम करने वाला), मलेरिया-रोधी, एनाल्जेसिक (दर्दनाशक), और विरोधी भड़काऊ गुण होते हैं।

सिनकोना (Cinchona) एक सदाबहार पादप है जो झाड़ी अथवा ऊँचे वृक्ष के रूप में उपजता है। यह रूबियेसी (Rubiaceae) कुल की वनस्पति है। इनकी छाल से कुनैन नामक औषधि प्राप्त की जाती है जो मलेरिया ज्वर की दवा है।

यह बहुवर्षीय वृक्ष सपुष्पक एवं द्विबीजपत्री होता है। इसके पत्ते लालिमायुक्त तथा चौड़े होते हैं जिनके अग्र भाग नुकीले होते हैं। शाखा-प्रशाखाओं में असंख्य मंजरी मिलती है। इसकी छाल कड़वी होती है। इस वंश में ६५ जातियाँ हैं। सिनकोना का पौधा नम-गर्म जलवायु में उगता है। उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधी क्षेत्र जहां तापमान ६५°-७५° फारेनहाइट तथा वर्षा २५०-३२५ से.मी. तक होती है सिनकोना के पौधों के लिये उपयुक्त है। भूमि में जल जमा नहीं होना चाहिए तथा मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ अधिक होने चाहिए। मिट्टी अम्लीय तथा नाइट्रोजन का स्तर ८% से अधिक उपयुक्त है। पौधें के लिये पाला तथा तेज हवा हानिकारक है। भारत में दार्जिलिंग आदि ठंडी जगहों पर इसके पौधे देखने को मिलते हैं। यूरोपीय वैज्ञानिकों को इसका पता सबसे पहले एंडीज़ पहाड़ियों में १६३० के आस-पास लगा।

Leave a Reply

Don`t copy text!

Discover more from Studyandupdates

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading