The Keibul Lamjao, the only floating National Park in the world is in / विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कीबुल लामजाओ स्थित है

The Keibul Lamjao, the only floating National Park in the world is in / विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कीबुल लामजाओ स्थित है

 

(1) Manipur / मणिपुर
(2) Mizoram / मिजोरम
(3) Assam / असम
(4) Meghalaya / मेघालय

(SSC (10+2) Level Data Entry Operator & LDC Exam)

Answer / उत्तर : – 

(1) Manipur / मणिपुर

Explanation / व्याख्यात्मक विवरण :-

The Keibul Lamjao National Park is a national park in the Bishnupur district of Manipur. It is an integral part of Loktak Lake.

Whenever there is talk about the oldest and largest garden in the world, it is mentioned that that garden will not be present in India but in a foreign city. but it’s not like that. The world’s largest island Majuli island and the world’s only floating national park exists in India and is also world famous. Yes, you should not be surprised to know that the world’s only floating Keibul Lamjao National Park is present in the North-East state of Manipur, not in any other country. Every year tourists from all over the country and abroad come in lakhs to visit this national park. Almost everyone dreams of visiting this beautiful and wonderful garden. In this article, we are going to tell you about this garden in detail. So let’s know.

history of the park

Spread over an area of ​​about 40 square kilometers, this national park is a major part of Loktak Lake. Around the year 1953, this park was known as the Sangai Deer Preserve. But, in the year 1966 it was declared as a National Sanctuary and after some years its name was declared as Keibul Lamjao National Park. Although people used to hunt animals before it was declared a national sanctuary, it was later banned.

A sanctuary has been formed by combining small islands. This sanctuary was so big that at times it was also made smaller so that the animals could be taken care of properly. It is said that researchers from all over the world keep coming to see the structure of the sanctuary, how a park exists in the middle of the water. For your information, let us tell you that Loktak Lake / Loktak Lake is the only lake in the world that appears to be floating.

Animals and flora in the park

Animals and birds can be seen in this park. It has more than 1000 animals and birds including Black Drongos, Jungle Crow, Yellow-headed Wagtail, Wild Boar, Bro Antelier, Cobra, Python, Asian Rat Snake and Water Cobra. Talking about flora, this park is known for more than 450 varieties of orchids and more than 100 aquatic flora.

About the location and timing

Apart from this national park, there are one of the best places to visit around. One can also visit the best and beautiful places like Kangla Fort, Shaheed Minar, Manipur Zoological Garden etc. Here you can go for a walk anytime between 9 am to 5 pm. The best time to visit this park is considered to be between October and March.

केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लोकतक झील का अभिन्न अंग है।

keibul lamjao national park in manipur know

जब भी बात होती है दुनिया के सबसे प्राचीन और सबसे बड़े किसी उद्यान के बारे में तो जिक्र होता है कि वो उद्यान भारत में नहीं बल्कि किसी विदेशी शहर में मौजूद होगा। लेकिन, ऐसा नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप माजुली द्वीप और दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान भारत ही मौजूद है और विश्व विख्यात भी है। जी हां, आपको जानकर ये हैरानी नहीं होना चाहिए कि किसी अन्य देश में नहीं बल्कि, भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्य मणिपुर में मौजूद है दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान। इस राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए हर साल देश से लेकर विदेशों तक के सैलानी लाखों की संख्या में आते हैं। खूबसूरत और इस अद्भुत उद्यान पर घूमने का सपना लगभग हर कोई देखता है। इस लेख में हम आपको इस उद्यान के बारे में विस्तार रूप से बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

उद्यान का इतिहास

लगभग 40 वर्ग मिलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ ये राष्ट्रीय उद्यान लोकतक झील का एक प्रमुख हिस्सा है। तक़रीबन साल 1953 के आसपास इस पार्क को संगाई हिरण की रक्षा के के रूप में जाना जाता था। लेकिन, वर्ष 1966 में इसे राष्ट्रिय अभयारण्य के रूप में घोषित किया और कुछ वर्षों बाद इसका नाम केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया। हालांकि, राष्ट्रिय अभयारण्य घोषित करने से पहले लोग जानवरों का शिकार करते थे लेकिन, बाद में इस पर पावंदी लगा दी गई।

छोटे-छोटे टापू को मिलाकर एक अभयारण्य का निर्माण किया गया है। ये अभयारण्य इस्तना बड़ा था की कई बार इसे छोटा भी किया गया ताकि सही से जानवरों की देखभाल किया जा सके। कहा जाता है कि अभयारण्य की बनावट को देखने के लिए दुनिया भर में शोधकर्ताओं का आगमन लगा रहता है कि एक पार्क किस तरह पानी के बीचो-बीज मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकतक झील/लोकटक झील विश्व की एकलौती ऐसी झील है जो तैरती हुई दिखाई देती है।

पार्क में मौजूद पशु-पक्षी और वनस्पति 

keibul lamjao national park in manipur inside

इस पार्क में एक से एक पशु-पक्षी देखने को मिलते हैं। इसमें ब्लैक ड्रोंगोस, जंगल क्रो, येलो हेडेड वैगेटल, जंगली सूअर, ब्रो एंटेलियर, कोबरा, पाइथन, एशियन रैट स्नेक और वाटर कोबरा सहित 1000 से भी अधिक पशु-पक्षी मौजूद है। वनस्पतियों की बात करें तो इस पार्क में लगभग  450 से अधिक किस्मों के ऑर्किड (एक तरह का फूल) और 100 से अधिक जलीय वनस्पतियों के लिए जाना जाता है।

आसपास की जगह और टाइमिंग के बारे में 

इस राष्ट्रीय पार्क के अलावा आसपास घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। कंगला फोर्ट, शहीद मीनार, मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन आदि बेहतरीन और खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस उद्यान की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच का समय समझा जाता है।    

 

Leave a Reply

Don`t copy text!

Discover more from Studyandupdates

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading