Nepanagar in Madhya Pradesh has a: / मध्य प्रदेश में नेपानगर में एक:
(a) sugar mill / चीनी मिल
(b) newsprint factory / अखबारी कागज का कारखाना
(c) steel plant. / स्टील प्लांट
(d) heavy engineering plant / हैवी इंजीनियरिंग प्लांट
(SSC Combined Matric Level (PRE) Exam. 13.05.2001)
Answer / उत्तर : –
(b) newsprint factory / अखबारी कागज का कारखाना

Explanation / व्याख्यात्मक विवरण :-
Nepanagar is a industrial township in Burhanpur district in the Indian state of Madhya Pradesh. Nepanagar is famous for its newspaper paper mill, Nepa Mills Limited.
The National News Print Factory is located at Nepanagar in Madhya Pradesh. This public sector factory, famous for newsprint manufacturing, was established in 1948. In 1948, the Nayyar Press Syndicate of Bombay established India’s first newsprint mill at Nepanagar in Khandwa district. From here the production of paper started from 26 April 1956. Presently it is a Central Government company. Some small paper making factories are in Gwalior, Bhopal and Ratlam.
Nepanagar/Burhanpur (Naiduniya Representative). Asia’s first newsprint factory NEPA Limited is undergoing renovation work since 2015-16. Most of the machines are under trial. In this episode, MP Dnyaneshwar Patil, who reached Nepanagar, inspected the Nepa Mill along with CMD Saurabh Deb of the mill. The CMD apprised the MP about the actual status of the ongoing work in the mill.
The MP inspected the running power house, de-making plant and paper machine in NEPA Limited. On reaching the paper machine, the MP along with former minister Archana Chitnis and MLA Sumitra Kasdekar started the trial of a part of the paper machine by pressing the button of the machine. During this, the employees of the company were present. Nepa Mill is the only source of employment in Nepanagar. People are dependent on this mill for years. Now soon the residents of Nepanagar will again see the smoke coming out of the chimney from the factory. In the city of Nepanagar, now the male is coming again in his old existence. Many people will get employment after the commissioning of Nepa Mill.
Nepanagar. On Thursday, a five-member team of the Commercial Tax Department checked the vehicles like pan masala, scrap etc. in Nepanagar. Vehicles coming to Nepanagar by transport were checked. A transport truck was seized by New Khandwa Transport Company on suspicion of transporting goods without GST bill.
Commercial Assistant Commissioner Burhanpur Ahmed Yusuf Khan said that on January 12, 13, teams have been constituted in all the districts to prevent commercial tax evasion and register cases. Due to which action was taken by a team in Nepanagar. Tobacco pan masala was being transported in a vehicle. He is being taken to Burhanpur for investigation. The team included Rahul Mandloi, Mahesh Golkar and other officials of the Commercial Tax Department. The investigation in the matter continued till late evening.
नेपानगर भारत के मध्य प्रदेश राज्य के बुरहानपुर ज़िले में स्थित एक औद्योगिक नगर है। नेपानगर अपने अखबार पेपर मिल, नेपा मिल्स लिमिटेड के लिए प्रसिद्ध है।
मध्य प्रदेश में नेशनल न्यूज प्रिंट कारखाना नेपानगर में है। अखबारी कागज निर्माण के लिए प्रसिद्ध यह सार्वजनिक क्षेत्र का कारखाना 1948 में स्थापित किया गया था। 1948 में बंबई की नैय्यर प्रेस सिंडिकेट ने खंडवा जिले के नेपानगर में भारत की प्रथम न्यूजप्रिंट मिल की स्थापना की। यहां से कागज का उत्पादन 26 अप्रैल, 1956 से प्रारंभ हुआ। वर्तमान में यह केंद्र सरकार की कंपनी हे। कागज बनाने के कुछ छोटे कारखाने ग्वालियर, भोपाल एवं रतलाम में है।
नेपानगर/बुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एशिया के पहले अखबारी कागज कारखाने नेपा लिमिटेड में 2015-16 से नवीनीकरण का काम चल रहा है। अधिकांश मशीनों का ट्रायल चल रहा है। इसी कड़ी में नेपानगर पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मिल के सीएमडी सौरभ देब के साथ नेपा मिल का निरीक्षण किया। सीएमडी ने मिल में चल रहे कार्य की वास्तविक स्थिति से सांसद को अवगत कराया।
नेपा लिमिटेड में चल रहे पावर हाउस, डी- इकिंग प्लांट और पेपर मशीन का सांसद ने निरीक्षण किया। पेपर मशीन पर पहुंचकर सांसद ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और विधायक सुमित्रा कास्डेकर के साथ मिलकर मशीन का बटन दबाकर पेपर मशीन के एक हिस्से का ट्रायल चालू किया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे। नेपानगर में रोजगार का एकमात्र साधन नेपा मिल ही है। जनता बरसों से इस मिल पर ही आश्रित है। अब जल्दी ही नेपानगरवासियों को फिर से कारखाने से चिमनी का धुआं निकलते हुए दिखाई देगा। नेपानगर शहर में अब फिर से अपने पुराने अस्तित्व में आता हुआ नर आ रहा है। नेपा मिल के चालू होने पर कई लोगों को रोजगार मिलेगा।
नेपानगर। वाणिज्य कर विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने गुरुवार को नेपानगर में पान मसाला, स्क्रेप आदि वाहनों की जांच की। ट्रांसपोर्ट से नेपानगर आने वाले वाहनों को चेक किया। न्यू खंडवा ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा बिना जीएसटी बिल माल परिवहन की शंका पर ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक जब्त किया गया।
वाणिज्य सहायक आयुक्त बुरहानपुर अहमद युसूफ खान ने बताया कि 12, 13 जनवरी को सभी जिलों में वाणिज्य कर चोरी रोकने व प्रकरण पंजीबद्ध करने के लिए दल गठित किए गए हैं। जिसके चलते एक दल द्वारा नेपानगर में कार्रवाई की गई। एक वाहन में तंबाकू पान मसाला का परिवहन हो रहा था। उसे जांच के लिए बुरहानपुर ले जाया जा रहा है। टीम में वाणिज्यिक कर विभाग के राहुल मंडलोई, महेश गोलकर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। मामले में देर शाम तक जांच-पड़ताल जारी रही।